मथुरा, फरवरी 26 -- बरसाना। राधारानी के धाम बरसाना की हर गली में बुधवार के दिन सुबह होते ही होली की मस्ती में ऐसे अबीर गुलाल की सतरंगी घटा उमड़ रहीं जैसे समूचा आसमान में रंग बिरंगे अबीर गुलाल की सतरंगी घटाएं उमड़ती रहीं, तो शाम को रंगीली गली में नन्दगांव के हुरियारे पर बरसाना की हुरियारिनों के मध्य हंसी ठिठोली के साथ पड़ रही लाठियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी। इधर, भक्त लाठियों की गूंज के साथ राधे-राधे के जयकारे लगा रहे थे। विश्व प्रसिद्ध बरसाना की लठामार होली का जोश उल्लास सभी नर-नारियों में देखने को मिला। रंगीली गली में नन्दगांव से आए एक हजार हुरियारे व एक हजार हुरियारों में जमकर हंसी ठिठोली देखने को मिली। इसी हास्य परिहास में नख से सिर तक श्रृंगार से सजी खड़ी ब्रजांगनाओं के हाथों लाठी ऐसे लग रही थी युद्ध के मैदान में बंदूक लिए सेना का जवान खड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.