मथुरा, फरवरी 18 -- बरसाना (मथुरा), बरसाना में लड्डू होली 24 व लठामार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी। इस बार बरसाना के रंगीली चौक से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व यूनेस्को की टीम आ रही है। इसकी तैयारी में स्थानीय नगर पंचायत व जिले के सभी विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपने अपने निर्धारित कार्यों में गति देने में विभागीय अधिकारी जुट गए हैं। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। लठामार होली के आयोजन में आठ दिन शेष हैं। ऐसे में कस्बे के रंगीली गली के प्रवेश पर स्थित रंगीली चौक पर वीवीआईपी के बैठने के प्रबंध किये जा रहे हैं। रंगीली गली, सुदामा चौक, प्रिया कुंड मार्ग सहित मेला क्षेत्र की दीवारों पर रंगाई पुताई और वाल पेटिंग की जा रही है। जिसमें होली की लीला को दर्शाया जा रहा है। वहीं रंगीली चौक के जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.