मथुरा, फरवरी 26 -- लठामार होली के दौरान यहां बाग मोहल्ला स्थित बैरियर पर जमा भीड़ के बेकाबू होने से बड़ा हादसा टल गया। भीड़ इस कदर बेकाबू हुई की पुलिसकर्मियों के संभाले हालात नहीं संभले। मजबूरन बैरियर ऊपर करना पड़ा, जिससे चलते बेकाबू भीड़ मंदिर की ओर दौड़ी तो कई श्रद्धालु गिर गए। इसके चलते पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिसकर्मियों व स्थानीय युवाओं ने जैसे-तैसे भीड़ में गिरे लोगों को बाहर निकाला, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार को बरसाना में दोपहर तक सब कुछ ठीक चल रहा था। दोपहर करीब दो बजे लठामार होली का आयोजन अपने चर्म पर था। मंदिर बंद होने के बाद पुराने बस अड्डे से बाग मोहल्ला होकर राधाजी मंदिर जाने वाली भीड़ को पुलिस ने बैरियर पर रोक दिया। इसी दौरान बरसाना-नंदगांव के हुरियारे राधारानी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंच गए। हुरि...