मथुरा, जून 12 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों से आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे और दूषित 50 किलो पेड़ा नष्ट कराया। कार्रवाई से खाद्य विक्रेताओं में खलबली मची रही। अधिक मास में आम जनमानस एवं श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य)द्वितीय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा अभियान चलाया गया। मोहर सिंह कुशवाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा गोवर्धन से आइसक्रीम व मिर्च पाउडर का एक-एक नमूना, धर्मेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इण्डस्ट्रियल एरिया से सौस का एक नमूना, कोसी कलां से जितेन्द्र सिंह द्वारा सौस व हल्दी पाउडर का एक-एक नमूना, गोवर्धन चौराहा स्थित रेस्टोरेंट से रीना शर्मा द्वारा पनीर की सब्जी का एक नमूना लिया। यह भी पढ़ें- बरसाना में द...