मथुरा, दिसम्बर 14 -- कस्बे में रविवार को राधारानी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सुबह करीब दस बजे से भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि श्रद्धालुओं को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण कोसी रोड, गोवर्धन रोड, बस स्टैंड, पीली कोठी तिराहा, प्रियाकुंड मार्ग और रोपवे मार्ग पर भारी व छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राधा रानी मंदिर दोपहर दो बजे तक खुला होने के कारण कई श्रद्धालु अपने वाहनों को जाम में ही छोड़कर पैदल ही दर्शन के लिए रवाना हुए। जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत कर फंसे वाहनों को निकलवाया, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आने वाले बाहरी वाहनों के ...