बरसाना, फरवरी 25 -- यूपी के बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली बुधवार को बरसाने की रंगीली गली में खेली जाएगी। यहां नंदगांव के हुरियारों से बरसाने की हुरियारिनें लठामार होली खेलेंगी। वे अपनी लाठियों से उनका स्वागत करने को पूरी तरह से तैयार हैं। ब्रज क्षेत्र की इस होली उल्लास राधारानी की नगरी में विगत कई दिनों से देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से श्रद्धालु इस अनोखी होली को देखने के लिए पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यहां की धर्मशाला, संतों के आश्रम व गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आयोजित होने वाले इस उत्सव का इंतजार बरसाना की हुरियारिनें पूरे वर्ष करती है। यहां की रंगीली गली में हुरियारिनें सोलह श्रृंगार कर लाठियां लेकर शाम पांच बजे निकलेंगी। जैसे ही नंदगांव के हुरियारे ढाल लेकर यहां पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.