बरसाना (मथुरा), फरवरी 25 -- वसंत पंचमी से जिस बेला का इंतजार बरसाना और नंदगांव के हुरियारिनों व हुरियारों को था, वह बुधवार को आई। यहां की रंगीली गली में नंदगांव के हुरियारों की हंसी ठिठोली पर रीझी बरसाना की हुरियारिनों ने खूब लट्ठ बरसाए। इन प्रेम भरी लाठियों की चोट को हुरियारों ने अपने ढाल पर सहा। विश्व प्रसिद्ध लठामार होली में एक ओर नंदगांव के हुरियारे हाथों में ढाल और सिर पर सुरक्षा कवच पगड़ी पहने थे तो सामने चमचमाती लाठियां लिए सुंदर सजी धजी हुरियारिनें थीं। बरसाना की रंगीली गली में श्रीकृष्ण की प्रतीक ध्वज पताका के नंदगांव से आते ही राधा की गोपी स्वरूप हुरियारिनों की लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं। जैसे जैसे तेज लाठियों के प्रहार उनकी ढालों पर पड़ रहे थे वैसे ही हुरियारों की ओर से व्यंगात्मक शब्द बाण छोड़े जा रहे थे, जिसका जवाब हुरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.