फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को रोकने के मकसद से निकायों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मानसून सिर पर, नालों की सफाई अधूरीसफाई अभियान की प्रगति डीएम के कड़े निर्देश के बाद नालों की सफाईकार्य में तेजी आयी। जिला प्रशासन का दावा है कि 102 नालों में 65 नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। अधिशासी अधिकारियों ने जो सूचना भेजी है। इसके आधार पर 37 नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। जो कि 15 से 20 जून तक पूरा कर लिया जायेगा। नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में कुल 16 नालों में 5 नालों की सफाई पूरी हो गयी है। शेष 11 नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद कायमगंज में 15 में पांच नालों की सफाई पूरी हो चुकी है। नर पंचायत शमसाबाद में 8 नालों में सफाई का कार्य पूरा करने का द...