किशनगंज, मार्च 15 -- दिघलबैंक। जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर रविवार को दिघलबैंक प्रखंड के पत्थरघट्टी पंचायत स्थित गुवाबाड़ी पुल और उसके आसपास के कटावग्रस्त इलाकों का जल संसाधन विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग की संयुक्त टीम ने विस्तृत स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से बरसात के मौसम में पुल के अप्रोच के बार-बार क्षतिग्रस्त होने तथा कनकई नदी के तेज बहाव से बढ़ रहे कटाव की समस्या का गहन अध्ययन किया।निरीक्षण टीम में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह, कनीय अभियंता बिनोद कुमार सहित तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौजूद थी। अधिकारियों ने पुल के अप्रोच, नदी के बहाव की दिशा और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का बारीकी से जायजा लिया।अधिकारियों ने बताया कि ...