मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- गायघाट,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों और सुरक्षा बांधों का गुरुवार को सांसद सह केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने कांटा पिरौंछा दक्षिणी पंचायत में बाइक से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विपिन कुमार को बरसात से पहले सुरक्षा बांधों और सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। पंसस रीना देवी ने बताया कि पिछले वर्ष आई असामयिक बाढ़ से कई पंचायतों में भारी तबाही हुई थी। फसलें नष्ट हो गईं व कई पंचायतों में सड़क व बांध को गंभीर नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर ग्रामीणों ने निजी स्तर पर आवागमन योग्य मरम्मत कराई है, लेकिन अब भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यदि मानसून से पहले सियारी नदी के सुरक्षा बांध और क्ष...