पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- पिथौरागढ़,। नगर के समीप डाकुडा गांव में एनएच का मलबा खतरा बन गया है, स्थानीय लोगों ने बरसात से पहले गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है। घाट के समीप एनएच के मलबे से डाकुडा गांव खतरे की जद में है। गांव के नीचे इलाके में दरारें आ चुकी हैं। पहाड़ी का ट्रीटमेंट न होने से एनएच बंद होने के साथ गांव को भी खतरा हो गया है। गुरना की क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता जोशी ने बताया की एनएच किनारे कई स्थानों पर सड़क की दीवार ढ़ह चुकी है। मेल्पाटा के समीप दीवारें टेढ़ी हो चुकी है, जिसके लिए सुरक्षात्मक कार्य होना जरूरी है। बरसात से पूर्व कार्य नहीं होने पर आवाजाही बाधित हो सकती है। गोगना की प्रधान नीमा वल्दिया ने प्रशासन से घाट बैंड की मिट्टी को हटाकर पहाडी का ट्रीटमेंट करने की मांग की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.