फरीदाबाद, अप्रैल 22 -- नूंह, सरसमल। जिले में सीवरेज शोधन संयंत्रों की नियमित निगरानी और वर्षा जल निकासी तंत्र को दुरुस्त करने को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त दलबीर सिंह फोगाट समेत अन्य अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें बरसात से पहले जलभराव रोकने के लिए सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया गया। शहरी निकायों को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में तेजी लाने को कहा गया। लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में सीवरेज शोधन संयंत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि गंदा पानी बिना शोधन के बाहर न जाए। स्पष्ट किया गया कि जलभराव की समस्या से बचाव के लिए वर्षा जल निकासी तंत्र को समय रहते ठीक करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- कई मानसून बीते, नहीं बन पाया 10.8 किमी स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और तय समय सीमा में योजनाएं पूरी करने के...