औरैया, जून 8 -- औरैया, संवाददाता। बरसात का मौसम नजदीक आते ही शहर के गोविन्द नगर मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। मोहल्लावासियों को आशंका है कि यदि समय रहते नालों और पुलिया की सफाई नहीं कराई गई तो इस वर्ष भी उन्हें जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ेगा। गोविन्द नगर गेट के पास स्थित नाला कूड़े से पट चुका है, जबकि पक्का तालाब के निकट बनी पुलिया भी पूरी तरह अवरुद्ध होने के कगार पर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान मोहल्ले में हर वर्ष जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस बार भी हालात पहले जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। गोविन्द नगर गेट के पास से मोहल्ले की नालियों का पानी निकलता था, लेकिन अब जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। नाले में बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा होने से पानी का प्रवाह रुक गया है। मोहल्ला निवासी देवेंद्र मिश...