बदायूं, जून 5 -- मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने को कांग्रेस ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने गुरुवार के लिये दातागंज क्षेत्र के हुल्लीनगला, बरकतगंज पैरहा, करीमगंज, नवदिया का दौरा कर जनसंवाद किया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत न होने की खबर से जनता में आक्रोश है। अधूरे पड़े मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए 140 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा गया, लेकिन पांच बार फाइल लौटा दी गई ।धनराशि स्वीकृत नहीं हुई। जिससे अधूरे पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- सासाराम बाईपास में वर्षों की देरी पर उठे सवाल, जनता पूछ रही आखिर जिम्मेदार कौन? मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए तत्काल धनराशि स्वीकृत हो और बरसात से पहल...