बरसात से पहले बनवाया जाए बांध
बदायूं, जून 22 -- कांग्रेसियों ने बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए बरसात से पहले बांध बनवाने की मांग को लेकर दातागंज क्षेत्र में यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि बाढ़ की रोकथाम के लिये पुख्ता काम होना चाहिये। हजरतपुर क्षेत्र के हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले हर्रामपुर, शेरपुर , नवादा , गढ़िया पैगंबरपुर, लालपुर खादर ,गौंटिया , कुढ़रा मझरा , पूरन भेड़ा, अकाट आदि गांवों में यात्रा निकाली और ग्रामीणों से संवाद किया। लोगों ने बाढ़ से बचाव को रामगंगा किनारे मानपुर से सिमरिया तक 30 किलोमीटर तटबंध बनाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हर साल रामगंगा में बाढ़ आने पर किसानों की फसलें खराब हो जाती हैं। दातागंज विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, विजनेश यादव, विजय बहादुर, ओमवीर दद्दा, ओमप्रकाश, अनिल, मुनेंद्र, सुरेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.