हरिद्वार, मार्च 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। राज्य अतिथि गृह डामकोठी में कुंभ-2027 को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा में उन्होंने अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि तय समयसीमा के भीतर सभी काम पूरे किए जाएं। विशेष रूप से बरसात से पहले जो काम संभव हैं, उनको प्राथमिकता देकर पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने बताया कि कुंभ से जुड़े सभी काम समय पर पूरे कराने के लिए टाइमलाइन तय की गई है। शासन स्तर पर बेहतर समन्वय के लिए मुख्य सचिव से भी चर्चा की गई है। जहां भी बाधा आ रही है, उसे आपसी तालमेल से दूर कर गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा भी जल्द शुरू होने वाली है और उसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 का कुंभ मेला भव्य और दिव्य रूप में हो। इसके लिए साम...