मुरादाबाद, जून 2 -- अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम सभागार में विशेष बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि बरसात से पूर्व नाले और नालियों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जनसहयोग भी लिया जाएगा। अपर नगरायुक्त ने साफ कहा कि नाला सफाई की मानीटरिंग की जाए। स्थानीय लोगों से अपील की कि वह नालों में कूड़ा न डालें। बताया कि नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सफाई इंस्पेक्टर के अलावा जेडएसओ व निगम कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई के लिए चला विशेष अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...