बांका, मार्च 22 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के उत्तरी छोर से होकर गुजरने वाले मुख्य प्रवेश मार्ग पर पिछले दो वर्षों से आवागमन बाधित रहा है। इसकी मुख्य वजह सैजपुर के समीप ओढ़नी नदी पर बन रहा हाई लेवल ब्रिज है। अब निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष बरसात शुरू होने से पहले ही पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। बरसात के मौसम में ओढ़नी नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण कई बार सर्विस रोड में कटाव हो गया था। इससे बनाया गया डायवर्जन भी बह गया, जिसके चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। हालांकि बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर छोटे वाहनों जैसे बाइक,थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर का परिचालन शुरू कराया गया। फिलहाल भारी वाहनों का परिचालन अभी भी डायवर्टेड रूट से ही कराया जा रहा है। बड़े वाहन जैसे ...