पीलीभीत, अप्रैल 20 -- पीलीभीत। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए रविवार को शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मोहल्लों, कॉलोनियों और प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर नालों, पुलियों और निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर तत्काल प्रभाव से नाला और पुलिया निर्माण शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण में पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य मानकों के अनुसार और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। यह भी पढ़ें- शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई 15 जून तक बल्लभनगर कॉलोनी में स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर रेलवे स्टेशन के ...