बरसात से पहले गोड्डा नगर परिषद ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
गोड्डा, मई 11 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। आगामी बरसात को देखते हुए गोड्डा नगर परिषद ने शहर में जलजमाव और नालों के जाम होने की समस्या से निपटने के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार से नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत छोटे बड़े सभी नाले और नालियों की व्यापक सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। नगर परिषद के सफाई कर्मी विभिन्न वार्डों में पहुंचकर नालों से जमा कचरा और गाद निकालने में जुटे रहे। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि सफाई अभियान के दौरान नालों से भारी मात्रा में प्लास्टिक, बोतल, पॉलीथिन और अन्य कचरा निकल रहा है। अधिकांश कचरा लोगों द्वारा सीधे नालों और नालियों में फेंका जाता है, जिसके कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है और बरसात के समय जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि नालों में कूड़ा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.