गोड्डा, मार्च 17 -- बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव के समीप गेरूआ नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत बरसात से पहले कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में मंगलवार को रांची से आई डिजाइन कंसलटेंट की टीम ने पुल का अंतिम निरीक्षण किया। डीपीआर बनाकर टेंडर के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट निरीक्षण के दौरान रांची डिजाइन कंसलटेंट के डायरेक्टर अभय कुमार चौधरी ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी कुछ माह पहले सामने आई थी। इसके बाद विभाग द्वारा चरणबद्ध तरीके से सर्वेक्षण और निरीक्षण कराया गया। अब अंतिम निरीक्षण के बाद पुल के मजबूती करण के लिए डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। बरसात से पहले पुल चालू करने का प्रयास डायरेक्टर अभय कुमार चौधरी ने कहा की पुल क...