शामली, जून 17 -- आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए जनपद की ग्राम पंचायतों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, नालियों, तालाबों और प्रमुख मार्गों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी संदीप अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में मुख्य मार्गों, गलियों, नालियों, तालाबों, सामुदायिक परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना तथा जलभराव की समस्या को रोकना है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर...