बरसात से पहले खकरा-ऐंठा नालों की सफाई तेज
रुद्रपुर, जून 3 -- खटीमा, संवाददाता। शहर को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से बचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर नगरपालिका खटीमा ने खकरा और ऐंठा नालों के चौड़ीकरण और तलीझाड़ सफाई का कार्य तेज कर दिया है। नगर के सभी वार्डों में बड़े नालों और छोटी नालियों की सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है। वहीं, जिन सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां मिट्टी भरान का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वार्ड 18 और 19 में चल रहे मिट्टी भरान एवं नालों की सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- शहर में बरसात से पहले खकरा,ऐंठा नाले की सफाई सहित सड़के होंगी दुरुस्त उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.