रुडकी, जून 14 -- वार्ड नंबर एक के शेरपुर और माजरा गांव के निवासियों ने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम प्रशासन से क्षेत्र की नालियों और छोटे नालों की जल्द सफाई कराने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने नगर निगम को एक पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया। निवासियों का कहना है कि शहर के बड़े नालों की सफाई का कार्य तो शुरू हो चुका है, लेकिन वार्ड के भीतर स्थित छोटी नालियों और नालों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। ऐसे में बरसात के दौरान इन नालियों से निकलने वाला कचरा और मलबा मुख्य नालों में जाकर जमा हो जाता है, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होती है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। यह भी पढ़ें- शहर में शुरू हुआ नाला सफाई अभियान स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते सफाई कार्य नहीं कराया गया तो बरसात में लो...