कोडरमा, जुलाई 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर कोडरमा होकर प्रस्तावित तीसरी एवं चौथी रेल लाइन (फ्रंट कॉरिडोर) के निर्माण कार्य का पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कोडरमा से गोमोह तक निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूर्व मध्य रेलवे के सीईओ (निर्माण) साउथ राजीव गुप्ता तथा उप मुख्य अभियंता हंसराज मीणा ने कोडरमा से गोमोह के बीच निर्माणाधीन हिस्सों, पुल-पुलियों और अन्य संरचनाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माण कार्य की गति फिलहाल धीमी है, लेकिन मानसून समाप्त होते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी。

परियोजना का महत्व यह परियोजना लुधिया...