बरसात से खेत जलमग्न, धान की फसल डूबी
बदायूं, सितम्बर 27 -- क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने किसानों मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में पानी भरने से सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा धान और गन्ना के किसानों को इससे नुकसान है। खेतों में पानी भरने से धान की फसल पूरी तरह से डूब चुकी है तो तेज हवाओं के साथ बारिश से गन्ना भी गिर गया है। इससे किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से खेतों के ऊपर तक पानी बह रहा है। धान की फसल तैयार होने के समय खेतों में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल में पहले ही हजारों रुपये की लागत लग चुकी है। अब फसल खराब होने पर बैंक से लिया गया लोन चुकाना मुश्किल हो जाएगा। बच्चों की पढ़ाई, परिवार का खर्च और आगामी सरसों, गेहूं की बोबाई के लिए खाद बीज खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं होगा。 यह भी पढ़ें- Kannau...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.