अमरोहा, सितम्बर 27 -- बरसात से धान की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। इस समय तैयार धान की फसल की कटाई चल रही थी। तमाम किसानों ने कटाई के बाद फसल को खेत में रख रखा था। लगातार बरसात से खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई है। क्षेत्र के गांव दौरारा निवासी किसान सुभाष त्यागी के मुताबिक उनकी दस बीघा फसल खेत में कटी हुई रखी थी। एक-दो दिन में धान झाड़े जाने थे। लेकिन इसी बीच बरसात होने से फसल में पानी भर गया है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक जो फसल पानी में डूब गई है, उसके दाने का रंग फीका पड़ जाएगा जिससे बाजार में उचित मूल्य नहीं मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: तीन दिन की बारिश-तेज हवा से खरीफ फसलों को क्षति की आशंका जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि बरसात से धान की फसल में 15 से 20 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। बरसात एक-दो दिन और जारी रही तो नुकसा...