शामली, अप्रैल 9 -- कांधला। नगर क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक हुई तेज बरसात और ओलावृष्टि ने फल उत्पादकों की रातोंरात मेहनत पर पानी फेर दिया है। लोकाट, लीची, आम और अन्य फलों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान इस प्राकृतिक आपदा से बेहद परेशान हैं। बागवानी करने वाले लोगों का कहना है की मौसम परिवर्तन होता रहा तो फलों के उत्पादन में कमी आएगी। बीते दिनों कांधला कस्बे में रात के समय तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई, जिसके साथ ओले भी गिरे। ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर लोकाट के बागानों पर पड़ा। नाजुक लोकाट के गुच्छे टूटकर जमीन पर बिखर गए, जबकि कई पेड़ों की शाखाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। किसानों का कहना है कि लोकाट की फसल इस मौसम में पकने की कगार पर थी, लेकिन ओलों ने बड़े पैमाने पर नुकसान कर दिया। बताया, "साल भर की मेहनत बर्ब...