बरसात में सर्पदंश का बढ़ा खतरा, झाड़फूंक में जा रही है जान
रांची, अगस्त 19 -- तोरपा, प्रतिनिधि। जिले में बारिश के साथ सर्पदंश की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते दो दिनों में सांप काटने से दो लोगों की मौत हो गई। 16 अगस्त को अड़की थाना क्षेत्र की बिरबांकी पंचायत के तोडांगडीह गांव की 41 वर्षीय गर्भवती सिंता मुंडू की सर्पदंश से मौत हो गई। वहीं 18 अगस्त को रनिया थाना क्षेत्र के कुल्हई गांव की 16 वर्षीय छात्रा संजू कुमारी ने भी दम तोड़ दिया। 15 दिन पहले अम्मापकना गांव के 15 वर्षीय आदित्य कुमार की मौत सांप काटने से हुई थी। इसके अलावा जिले में तीन अन्य लोगों की भी सर्पदंश से मौत हो चुकी है। इस तरह इस साल अब तक जिले में सर्पदंश से छह लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक सर्पदंश के 127 मामले सामने आए हैं। इनमें 121 लोगों का सदर अस्पताल में इलाज हुआ और सभी स्वस्थ होकर घर लौटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.