बांका, जून 29 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बरसात का मौसम अमरूद की खेती के लिए जितना लाभकारी माना जाता है, उतना ही यह विल्टिंग (फिजेरियम विल्ट) रोग का खतरा भी बढ़ा देता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी किसानों को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। विशेष रूप से बरसात के दौरान बागानों की जुताई या निकाई-गुड़ाई करते समय यदि पेड़ों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है, तो फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है और देखते ही देखते हरे-भरे पेड़ सूखने लग जाते हैं।

विशेषज्ञ की सलाह विशेषज्ञ बताते हैं कि, फिजेरियम नामक फफूंद मिट्टी के माध्यम से जड़ों में प्रवेश कर पौधों की जल एवं पोषक तत्व पहुंचाने वाली नलिकाओं को प्रभावित करती है। इसके कारण पहले पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, फिर मुरझा जाती हैं और धीरे-धीरे पूरा पेड़ सूख जाता है। कई बार किसान इसे ...