बलिया, मार्च 23 -- बलिया, संवाददाता। इस साल यदि अच्छी बरसात हुई तो शहर की डेढ़ लाख की आबादी एक बार फिर जलजामव का दंश झेलेगी। एक जून से मानसून का संभावित समय है लेकिन शहर के 25 वार्डों में लगभग 18 बड़े नालों और 51 छोटे नालों की सफाई का अबतक टेंडर नहीं हुआ है। पिछले तीन साल हुए काम का भुगतान बाधित होने के चलते ठेकेदार भी इससे कन्नी काट रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो तीन महीने में होने वाले नालों की सफाई कार्य की शुरूआत मार्च के पहले सप्ताह से ही हो जानी चाहिए।नगर पालिका की ओर से हर वर्ष नाला सफाई के लिए फरवरी माह के अंत में ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाती रही है। इसको लेकर शहर के कई बड़े ठेकेदार भी जुगाड़ लगाने में लग जाते थे। इस बार हालात ठीक विपरीत है। मार्च का आधा महीना गुजरने के बाद भी अबतक नगर पालिका ने टेंडर के लिए कोई पहल शु...