बिहारशरीफ, मई 14 -- बरसात में पौधरोपण को प्राथमिकता, प्रखंडों से मांगा गया लक्ष्य मनरेगा समाप्त, एक जुलाई से वीबी जी रामजी से शुरू होंगे काम बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। मनरेगा के समाप्त होने के बाद अब एक जुलाई से (वीबी जी रामजी) विकसित भारत-रोज़गार एवं आजीविका गारंटी योजना से कार्य कराये जांगे।

काम की योजना डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि कार्य का विस्तृत आदेश अभी आना शेष है। वीबी जी राम जी से गांव स्तर पर मजदूरों को आजीविका गारंटी योजना से कार्य कराये जायेंगे। नई पहल के तहत 125 दिन मजदूरों को साल में काम दिये जाने का प्रावधान है। मनरेगा से एक मजदूर को 100 दिन ही कार्य दिलाये जाते थे। अधिकारियों की मानें तो जुलाई में बरसात का मौसम होता है ऐसे में पौधरोपण को ही प्राथमिकता दिये जाने की संभावना है।

पौधरोपण का लक्ष्य जिले में पौधरोपण के लिए प्...