नई दिल्ली, अगस्त 10 -- बरसात के मौसम में पानी जमा होने के कारण छत, फर्श और नाली के आस-पास काई जम जाती है। काई जमने पर फर्श-नाली गंदी दिखती है और साथ ही इन जगहों पर फिसलन हो जाती है। काई अगर साफ न की जाए तो ये ज्यादा फैल जाती है और फिर आसानी से साफ नहीं होती। अगर आपके घर-आंगन की नाली के पास में काई जमा हो चुकी है, तो किसी महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से आप जमा काई को छुड़ा सकते हैं। चलिए आपको काई साफ करने का सिंपल तरीका बताते हैं।काई जमने का कारण लगातार पानी का रिसाव, बारिश, नमी के कारण सतह का गीला रहना, सीमेंट वाली फर्श पर पानी रुकने या नाली किनारों पर पानी फंसने की वजह से काई जम जाती है। जिन जगहों पर नमी होगी या पानी रुकता है, वहां काई जम सकती है। कई बार लगातार बरसात के कारण भी ऐसा होता है।काई कैसे छुड़ाएं अ...