बरसात में दुधारू मवेशियों को बीमारी से बचाने को आए 4.6 लाख टीके
बांका, सितम्बर 6 -- बांका। निज प्रतिनिधि। दुधारू मवेशियों को जान लेवा बीमारियों से बचाने को लेकर सरकार गंभीर है। इसके लिए मवेशियों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसमें खासकर गाय, भैंस, बकरी और भेड़ को गंभीर संक्रामक रोग से बचाने के लिए मुफ्त में अलग-अलग तरह के वैक्सीन के डोज दिए जा रहे हैं। फिलवक्त गंभीर बीमारी मुंहपका- खुरपका रोग से बचाव के लिए जिले भर के दुधारू पशुओं को फ्री में टीके लगाए जा रहे हैं। यहां नेशनल एनिमल डिजिज कंट्रोल प्रोग्राम (एनएडीसीपी) के तहत 10 जुलाई से ही सातवें चरण का टीकाकरण अभियान शुरू है। टीकाकरण अभियान में घर -घर जाकर मवेशियों को एफएमडी के टीके लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 4 लाख 65 हजार 650 वैक्सीन (बुस्टर सहित) आए हैं। अब तक यहां करीब तीन लाख मवेशियों को वैक्सीन (एफएमडी)...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.