धनबाद, अगस्त 2 -- मानसून के दौरान बढ़ी नमी और संक्रमण के कारण दudhारू पशुओं में थनेला (मास्टाइटिस) बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को बरसात के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि दूध निकालने से पहले और बाद में यदि थनों की अच्छी तरह सफाई नहीं की जाए तो बैक्टीरिया आसानी से थनों में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे थनेला बीमारी की आशंका बढ़ जाती है। विभाग के अनुसार बरसात में गोशाला में गंदगी, कीचड़ और अधिक नमी रहने से संक्रमण तेजी से फैलता है। ऐसे में दूध निकालते समय हाथों की सफाई, साफ बर्तन का उपयोग और थनों को स्वच्छ पानी से धोकर सुखाना बेहद जरूरी है। दूध निकालने के बाद थनों को कीटाणुनाशक घोल से साफ करने की भी सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- लंपी बीमारी की चपेट में गोवंश, पशुपालन विभाग ने जारी कि...