बरसात में जलभराव वाले इलाकों में बैरिकेडिंग के आदेश
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, सरसमल। मानसून के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए प्रभावी बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बुधवार को शहर के संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर जल निकासी और ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को अंडरपासों और जलभराव संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने निरीक्षण की शुरुआत एनएचपीसी अंडरपास से की। यहां उन्होंने जल निकासी के लिए लगाए गए पंपों की स्थिति, नालों की सफाई और बारिश के समय अपनाई जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह बड़खल फ्लाईओवर, ओल्ड अंडरपास और नीलम फ्लाईओवर पहुंचे, जहां संबंधित विभागों के अधिकारियों ने उन्हें तैयारियों की जानकारी दी。 यह भी पढ़ें- दिल्ली में बाढ़ से निपटने का मास्टर प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.