हापुड़, जून 17 -- अधिक मास के समापन के साथ ही 17 जून से मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो गई है। लेकिन 19 जून से सहालग की शुरूआत होगी और 22 जुलाई तक विवाह के शुभ मुर्हुत रहेंगे। ऐसे में 22 जुलाई तक 20 दिन शादी-विवाह की शहनाई गूंज उठेगी। लेकिन पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, मैरिज होम, डीजल, ज्वैलरी केटरिंग, बैंड-बाजा, डेकोरेशन आदि सब महंगा हो गया है। पिछले साल की तुलना में शादी से जुड़ी सभी चीजें करीब 20 फीसदी तक बढ़ गई है। इससे शादी-विवाह वाले घरों का बजट बिगड़ गया है। 19 जून से शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में सहालग शुरू होने से पहले ही घरातियों और बारातियों ने शादी-विवाह में जाने की तैयारी शुरू कर दी। शादी में बजने वाली शहनाई पर लोग सज-धज कर शामिल होने के लिए खरीदार...