बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। मौसम में हुए बदलाव का असर दूसरे दिन रविवार को भी दिखा। रविवार भोर में कोहरे का कहर रहा। इसके चलते हाईवे पर कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। बड़े वाहनों के पीछे छोटे वाहन लगाकर चालक आगे बढ़ते दिखे। दिन में करीब आठ बजे कोहरा हटा और उसके बाद राह आसान हुई। रविवार को सुबह तापमान में काफी गिरावट रही और लोगों को ठंड के चलते बचाव करते दिखे। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...