गौरीगंज, जून 26 -- अमेठी। संवाददाता मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन अमेठी नगर पंचायत की जल निकासी व्यवस्था बदहाल है। हर साल बारिश के मौसम में नगर के आधा दर्जन से अधिक वार्ड जलमग्न हो जाते हैं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। जलनिकासी नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं तो तालाब अतिक्रमण की चपेट में हैं। हिन्दुस्तान ने शुक्रवार को नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था का जायजा लिया तो हालात चिंताजनक नजर आए।

जल निकासी की बुरी स्थिति नगर पंचायत में जल निकासी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर नाले-नालियों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन योजना में भारी लापरवाही बरती गई। इन नालों को किसी बड़ी नदी या रेभिया नाले से नहीं जोड़ा गया। नतीजा यह है...