चतरा, जुलाई 23 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिला में मानसून की सक्रियता के साथ जिले में वज्रपात की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ऐसे समय में चतरा जिले के अधिकांश सरकारी विद्यालयों में तड़ित चालक नहीं होने से हजारों स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिले में कक्षा 1 से 5 तक लगभग 900 तथा कक्षा 1 से 8 तक 553 विद्यालय संचालित हैं। इनमें एक-दो विद्यालयों को छोड़ दें तो अधिकांश स्कूल तड़ित चालक से वंचित हैं। जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 वर्ष पूर्व जिले के लगभग सभी विद्यालयों में तड़ित चालक लगाए गए थे, लेकिन नियमित देखरेख के अभाव और कई स्थानों पर चोरी हो जाने के कारण अधिकांश उपकरण निष्क्रिय हो गए या पूरी तरह गायब हो चुके हैं। ऐसे में बरसात के दौरान वज्रपात की आशंका के बीच बच्चे जोखिम उठाकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई अभिभावक भी खराब ...