नई दिल्ली, जुलाई 28 -- 1995 में अजय देवगन की फिल्म आई थी नाजायज। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में जूही चावला, दीपक तिजोरी, रीमा लागू जैसे एक्टर्स नजर आए थे, लेकिन नसीरुद्दीन शाह ने अहम किरदार निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इस फिल्म की कहानी बेशक लोगों को याद नहीं लेकिन एक गाना इसकी पहचान बन गया था। फिल्म में एक गाना था 'बरसात के मौसम में' इस गाने को नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया गया था। लेकिन आप इस गाने को लिखने वाले गीतकार को नहीं जानते होंगे।बरसात के मौसम में गाना इस गीतकार ने लिखा महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म नाजायज की कहानी एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की थी जो शहर में अपनी ईमानदारी के लिए मशहूर था। लेकिन उसका बायोलॉजिकल पिता ही असली क्रिमिनल होता है। इन दोनों बाप बेटे की मुलाकात के दौरान क...