चतरा, फरवरी 12 -- चतरा, संवाददाता । चतरा जिले में आज भी दर्जनों ऐसे स्कूल हैं जहां शौचालय है ही नहीं, और अगर किसी स्कूल में है भी तो वहां छात्रायें जाने कतराती है। पूरा शौचालय या तो भरा हुआ है या फिर गंदगी का अंबार है। जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। इससे छात्राओं को बाहर जाना पड़ता है। ऐसे में अक्सर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। वैसे, फिलहाल चतरा के लिए यह राहत भरी खबर है कि अबतक इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आयी है। मालूम हो कि स्कूलों में शौचालय की बदहाली का आलम ग्रामीण इलाकों में ही नहीं है, शहरों के स्कूलों में भी बेटियों के लिए बने शौचालय का ही हाल है। शौचालय की लचर व्यवस्था के कारण छात्राओं को अधिक परेशानी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.