गौरीगंज, जून 14 -- अमेठी। संवाददाता जिले में शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने से रविवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप और वातावरण में अधिक नमी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। दिनभर उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे और घरों से बाहर निकलने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान सामान्य से अधिक नहीं होने के बावजूद वातावरण में मौजूद नमी ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- बरसात के बाद बढ़ी उमस, 39 डिग्री पहुंचा पारा दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। कई स्थानों पर लोग पेड़ों की छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते। उ...