बरसात के बाद निकली तेज धूप से परेशान रहे लोग
बलिया, जून 3 -- बलिया संवाददाता। जिले में मंगलवार को मौसम के मिजाज का मिला-जुला असर रहा। सुबह में निर्धारित समय पर तेज धूप निकलने के साथ ही दिन की शुरूआत हुई। सुबह से ही गर्मी का असर जारी रहा और लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा। मौसम में हुए बदलाव के बावजूद लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत नहीं मिल सकी है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही आंधी-पानी से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी। रविवार और सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया तथा रात के समय लोगों को गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत मिली। हालांकि मंगलवार को तेज होने से लोग बेहाल नजर आये। दोपहर के समय तेज धूप निकलने पर सड़कों पर आवाजाही कम नजर आ रही थी। यह भी पढ़ें- दो दिन राहत मिलने के बाद चार डिग्री बढ़ा पारागर्मी और उमस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.