दुमका, दिसम्बर 11 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 दुमका की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में बुधवार को जल जीवन मिशन के तहत जलसहिया की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में जल की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए जिला समन्वयक आईईसी ब्रजेश कुमार ने सभी जलसहिया को अपने-अपने गांव के जल स्रोतों की एफटी के किट से जांच करने की जानकारी दी। वहीं ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। बताया कि सभी जल जांच रिपोर्ट डब्ल्यूक्यूएमआईएस पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। विशेष रूप से पंचायत भवन, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के जल स्रोतों की जांच पर जोर दिया। कहा कि बरसात के पहले और बरसात के बाद जल जांच अवश्य करें। जल जीवन मिशन के कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जांच के विभिन्न ...