बरसात के चलते आठवीं तक के स्कूल बंद
गौरीगंज, अगस्त 25 -- अमेठी। लगातार हो रही बरसात को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को जिले में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। आदेश के अनुपालन में परिषदीय, मान्यता प्राप्त और अन्य संबंधित स्कूल बंद रहे। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में शिक्षण कार्य स्थगित रहा। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी आवश्यक निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: मौसम : कक्षा एक से 8 तक स्कूल आज रहेंगे बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.