बरसलोया में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन
सिमडेगा, अप्रैल 1 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम बरसलोया स्थित रह्रस्यगुड़ी मंदिर परिसर में चल रहे चार दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कीर्तन की शुरुआत गांव की महिला एवं पुरुष कीर्तन मंडलियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बताया गया कि गुरुवार को भव्य झांकियों के साथ विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन तीन अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.