गुमला, अप्रैल 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह राजकीयकृत प्लस टू हाईस्कूल में पदस्थापित छह टीचरों को दूसरे स्कूल में प्रतिनियुक्ति की गई है। शिक्षकों के अभाव में इस स्कूल में अध्ययनरत छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। उन टीचरों को वापस नहीं करने के कारण काफी समय से यह स्कूल शिक्षकों की कमी झेल रहा है। सूत्रों के अनुसार इस स्कूल में पदस्थापित शिक्षिका पूनम कुमारी को कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल, अंजली कुमारी को सीएम स्कूल लोहरदगा, प्रियंका कुमारी को सीएम स्कूल चंदवा, प्रशांत कुमार को सीएम गर्ल्स स्कूल लातेहार, रमेश कुमार को उत्क्रमित हाईस्कूल मंगरा और शिक्षक योगेंद्र राणा को उत्क्रमित हाईस्कूल लात में प्रतिनियुक्ति की गई है। बताया जाता है कि कोई शिक्षक एक साल तो कोई दो-तीन साल पहले उन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति की गई है। एक स्कूल से इतने श...