लातेहार, मई 19 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के स्कूलों में सरकार के आदेश पर मंगलवार से तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का शुभारंभ वार्डेन सह शिक्षिका रूबी कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। समर कैंप के उद्घाटन के साथ विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।समर कैंप के दौरान छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। छात्राओं को पेंटिंग, नृत्य, गीत-संगीत, योग, भाषण एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।विद्यालय यह भी पढ़ें- जेसी बोस सीएम एसओई में तीन दिवसीय समर कैंप का आगाज प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य छात्र...