लातेहार, फरवरी 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानदार की सब्जी रौंदने और दुकानदारो के साथ रूखा व्यवहार करने के कारण सीओ लवकेश सिंह को हटाने की मांग विभागीय उच्चाधिकारियों और विधायक रामचंद्र सिंह से की है। ताकि भविष्य में दुकानदारों और आम लोगों के साथ कोई परेशानी उत्पन्न नहीं हो सके। भाजपा नेता सह पूर्व सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद, आजसू जिला सचिव बिरेंद्र ठाकुर और कांग्रेस जिला महासचिव सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रंजीत कुमार राजू सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने कहा कि बाजार में शनिवार को सब्जी दुकानदारो के साथ अतिक्रमण के नाम पर सीओ द्वारा जो किया गया है, वह अशोभनीय है। सड़क के दोनों तरफ कई वर्षों से सब्जी दुकान लगाकर किसी तरह गरीब दुकानदार अपने बाल बच्चों का पेट भर रहे हैं। इससे पहले भी एसबीआई बैंक में परीक्षा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.